त्रिकोणीय श्रृंखला : न्यूजीलैंड को पहला झटका (लीड-1)
भारत को पहली सफलता दिलाने का श्रेय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को मिला। प्रवीण ने 15 रन के कुल योग पर मार्टिन गुपटिल को चलता किया। गुपटिल ने 11 रन बनाए। उन्होंने छह गेंदों पर दो चौके जड़े।
किवी टीम ने तीन ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं। पीटर इंग्राम चार रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान रॉस टेलर ने एक रन जोड़ा है।
भारतीय टीम जहां इस मैच में अपने कुछ खास सितारों के बगैर उतरी है वहीं न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड की कप्तानी धुरंधर बल्लेबाज टेलर के हाथ में है। नियमित कप्तान डेनियल विटोरी और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं। दोनों पिता बनने वाले हैं।
इस श्रृंखला के लिए भारत ने सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और गौतम गंभीर को आराम दिया है। चोट के कारण ईशांत शर्मा इस मैच से बाहर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications