Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

उत्तर कोरियाई खिलाड़ियों के कथित उत्पीड़न की जांच शुरू

फीफा अध्यक्ष सैप ब्लेटर ने कहा है कि फीफा ने इस संबंध में उत्तर कोरिया फुटबाल संघ को एक पत्र लिखा है। उस पत्र के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया गया है कि क्या विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर सरकार द्वारा खिलाड़ियों को सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने तथा कोच को एक निर्माणाधीन इमारत में काम करने संबंधी रिपोर्ट सच्ची है?

पिछले महीने सिंगापुर स्थित 'रेडियो फ्री एशिया' ने खबर दी थी कि उत्तर कोरियाई सरकार ने खिलाड़ियों और कोच के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया है। फीफा ने साफ कर दिया है कि उसके सदस्य देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव हरगिज नहीं होना चाहिए और अगर इस रिपोर्ट में सच्चाई पाई गई तो उत्तर कोरिया की सदस्यता हमेशा के लिए समाप्त कर दी जाएगी।

उत्तर कोरियाई टीम ने 40 वर्ष बाद विश्व कप में हिस्सा लिया था लेकिन वह ग्रुप स्तर पर अपने तीनों मैच हार गई थी। उसे ब्राजील के खिलाफ 1-2 से और आइवरी कोस्ट के खिलाफ 3-0 हार मिली थी जबकि पुर्तगाल ने उसे 7-0 से हराकर दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़ी जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+