रोजर्स कप : नडाल, मरे और जोकोविक जीते
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक विंबलडन खिताब जीतने के बाद पहली बार खेल रहे 24 वर्षीय नडाल ने पहले दौर में स्विट्जरलैंड के स्टैनिसलास वॉवरिंका को कड़े संघर्ष के बाद 7-6 (12)- 6-3 से पराजित किया।
नडाल ने मैच के बाद कहा, "पहला सेट काफी कठिन रहा लेकिन मैं जीत के लक्ष्य के साथ कोर्ट पर उतरा था। लंबे समय के बाद खेलना और जीतना हमेशा कठिन रहता है। ऐसे में मैं अपनी इस जीत से खुश हूं।"
दूसरी ओर, जोकोविक ने अपने पहले दौर के मुकाबले में फ्रांस के जूलियन बेनेत्यू को 7-5, 7-5 से पराजित किया। जोकोविक ने तीन साल पहले यह खिताब जीता था। उस दौरान उन्होंने नडाल के अलावा रोजर फेडरर को भी हराया था।
एंडी मरे को अपना पहले दौर का मुकाबला जीतने में कुछ खास कठिनाई नहीं हुई। मरे ने बेल्जियम के जेवियर मालेसी को 7-5, 6-2 से मात दी। मरे मौजूदा चैम्पियन की हैसियत से खेल रहे हैं।
इसी तरह रूस के निकोली डेवीडेंको भी आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। डेवीडेंको ने पहले दौर में इटली के फेबियो फोगनीनी को 7-5, 6-1 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications