त्रिकोणीय श्रृंखला : थरंगा, जयवर्धने और संगकारा पेवेलियन लौटे (लीड-1)
दाम्बुला, 16 अगस्त (आईएएनएस)। त्रिकोणीय श्रृंखला में सोमवार को भारत के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने तीन महत्वपूर्ण विकेट गवां दिए हैं। मेजबान टीम ने तीन विकेट पर 28 रन बना लिए हैं।
स्थानीय रांगिरी दाम्बुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। प्रवीण कुमार ने उपुल थरंगा को उस समय क्लीन बोल्ड कर दिया जब मेजबान टीम के खाते में एक भी रन नहीं जुड़ा था।
थरंगा के पेवेलियन लौटने के बाद कप्तान कुमार संगकारा भी आशीष नेहरा का शिकार बन गए। वह महज दो रन ही बना सके। कुछ देर बाद 23 रनों के कुल स्कोर पर श्रीलंकाई टीम को माहेला जयवर्धने के रूप में तीसरा झटका लगा। वह चार रनों के निजी स्कोर पर कुमार की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। तिलकरत्ने दिलशान 16 और थिलन समरवीरा चार रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत के लिए इस अहम मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह नहीं खेल रहे हैं। युवराज डेंगू की चपेट में हैं। युवराज की जगह विराट कोहली को टीम में जगह दी गई है।
श्रृंखला के पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार झेल चुकी भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 200 रनों के अंतर से मात दी थी। उस मैच में भारतीय टीम महज 88 रनों पर ढेर हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
