मियांदाद एक से अधिक कोच के खिलाफ
इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन को देखते हुए कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की वकालत की है। इस संबंध में पूर्व क्रिकेटरों ने एक पत्र के माध्यम से पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट से गुजारिश की है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के महानिदेशक पद पर कार्यरत मियांदाद ने समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' से बातचीत के दौरान कहा कि टीम की मदद के लिए इंग्लैंड में एक से अधिक व्यक्ति प्रशिक्षण संबंधी जिम्मेदारी डालना गलत होगा। इससे टीम को फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो रहा है क्योंकि इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
बकौल मियांदाद, "हमें अच्छे अनुभव वाले एक मुख्य कोच की जरूरत है। हमें ऐसे एक व्यक्ति की तलाश है जो क्रिकेट की हर विधा में पारंगत रहा हो और जिसकी खिलाड़ियों के बीच में प्रतिष्ठा हो। कई लोगों के कोच रहने से भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और इंग्लैंड में टीम का प्रदर्शन इसका उदाहरण है।"
चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तानी टीमा 0-2 से पिछड़ रही है। उसे ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले टेस्ट मैच में करारी शिकस्त खानी पड़ी थी जबकि बर्मिघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उसे 354 रनों की शर्मनाक हार मिली थी। तीसरा टेस्ट बुधवार से ओवल में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications