मुख्य कोच और प्रबंधन के रवैये से अखिल
अल्केश शर्मा
पटियाला, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पदक के दावेदार माने जा रहे मुक्केबाज अखिल कुमार खिलाड़ियों के प्रति प्रबंधन और मुख्य कोच के रवैये से नाराज हैं। अखिल ने कहा है कि इससे मुक्केबाजों का प्रदर्शन प्रभावित होने का खतरा है।
अखिल ने कहा, "हमारे प्रबंधन का रवैया ठीक नहीं है। खिलाड़ियों के साथ भेदभाव होता है। कुछ दिन पहले मुझे वायरल बुखार हो गया था। मैंने इसकी जानकारी मुख्य कोच को दी थी लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि मैं एक निजी चिकित्सक के पास से दवाइयां ले लूं।"
"इसके अलावा मेरी जांघ पर खरोच आ गई थी लेकिन एक बार फिर मुझे खुद ही डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी गई। मैं अपने स्तर पर डॉक्टर से मिला और दवाई ली। इस संबंध में टीम के आधिकारिक चिकित्सक ने मेरी कोई मदद नहीं की।"
29 वर्षीय अखिल ने 2006 में मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। अभी वह पटियाला स्थित भारतीय खेल संस्थान (एनआईएस) में अभ्यासरत हैं।
अखिल ने कहा, "टीम के चिकित्सक को 50 से 60 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं लेकिन वह खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल चिंतित नहीं है। मुख्य कोच को इस संबंध में पूरी जानकारी है लेकिन उन्होंने चिकित्सक से कभी कोई सवाल नहीं किया। यही नहीं, उन्होंने इस बारे में महासंघ के अधिकारियों को भी नहीं बताया है।"
अखिल ने कहा कि उनके साथ ही नहीं बल्कि दूसरे खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। बीमारी की हालत में उन्हें निजी चिकित्सकों के पास जाना पड़ रहा है। इससे डोप टेस्ट के दौरान देश को शर्मिदगी उठानी पड़ सकती है।
मुक्केबाजी टीम के मुख्य कोच जी.एस. संधू ने कहा कि वह इस संबंध में जल्द ही अखिल से बात करेंगे। संधू ने कहा, "कई चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं होती लेकिन फिर भी हमें उन्हें व्यवस्थित करना पड़ता है। मैं इस संबंध में अखिल से बात करुं गा। मुझे लगता है कि उसे किसी प्रकार की गलतफहमी हो गई है, जिसे दूर किया जाएगा।"
बहरहाल, अखिल ने कहा कि वह अपनी तैयारी से खुश हैं। उन्होंने कहा, "मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अच्छे परिणाम की आशा कर रहा हूं। मैं अच्छा भोजन लेते हुए अपनी स्पीड पर ध्यान केंद्रित किए हुए हूं। सफलता पाने के लिए मुझे अच्छे खेल के अलावा भाग्य का भी सहारा मिलने की उम्मीद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications