दुबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और वीरेंद्र सहवाग को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अवार्ड 2010 के लिए तीन श्रेणियों में नामित किया गया है। पुरस्कार समारोह छह अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा।
धौनी को क्रिकेटर आफ द ईयर, तेंदुलकर को टेस्ट प्लेयर आफ द ईयर और सहवाग को एकदिवसीय खिलाड़ी की श्रेणियों में नामित किया गया है।
इन तीन श्रेणियों के लिए चार टीमों से नौ खिलाड़ियों को नामित किया गया है। दक्षिण अफ्रीका से हाशिम अमला और जैक्स कालिस, आस्ट्रेलिया से शेन वाटसन और बोलिंगर, श्रीलंका से महेला जयवर्धने प्रमुख रूप से इसमें शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।