नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में हुए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से इन खेलों को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।
सोनिया ने गुरुवार को नई दिल्ली में एक समाचार से इतर संवादाताओं से कहा, "दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा।" सोनिया ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों को सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ये खेल किसी एक पार्टी या व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।
गौरतलब है कि दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर के बीच होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।