त्रिकोणीय श्रृंखला : श्रीलंका के 100 रन पूरे (लीड-2)
मेजबान टीम ने इस योग पर पहुंचने के दौरान अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं। इस सफर में उसने 23 ओवरों का सामना किया है। कप्तान कुमार संगकारा 37 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 23 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि माहेला जयवर्धने ने 32 गेंदों पर एक चौके की सहायता से 17 रन बनाए हैं।
श्रीलंका को पहला झटका सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा के रूप में लगा। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज डरेल टफी ने 56 रन के कुल योग पर थरंगा को आउट किया। 12 रन बनाने वाले थरंगा ने 23 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए। उनका कैच केइल मिल्स ने लिया।
इसके बाद हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिश ने तेजी से रन बटोर रहे तिलकरत्ने दिलशान को पेवेलियन की राह दिखाई। दिलशान का विकेट 75 रन के कुल योग पर गिरा। दिलशान ने 52 गेंदों पर आठ चौके जड़े।
यह मैच गुरुवार को खेला जाना था लेकिन टॉस के बाद शुरू हुई भारी बारिश के कारण एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका। मैच रेफरी ने अतिरिक्त दिन की उपलब्धता को देखते हुए इस मैच को शुक्रवार को कराने का फैसला किया था।
श्रीलंका का यह तीसरा मैच है जबकि न्यूजीलैंड की टीम भी तीसरा मैच खेल रही है। मेहमान टीम को अपने पहले मैच में भारत पर 200 रनों से शानदार जीत मिली थी लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे श्रीलंका ने पराजित किया था।
दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम भारत के खिलाफ अपना मुकाबला हार चुकी है। उसके खाते में भी एक जीत दर्ज है। इस लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए फाइनल में स्थान बनाने का रास्ता खोलने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications