गुरुवार को माफरा मैदान पर खेले गए इस मुकाबले का एकमात्र गोल 52वें मिनट में हुआ। यह गोल माफरा क्लब के स्ट्राइकर बोनीफासियो ने किया।
दो महीने के अभ्यास दौरे पर यहां पहुंची भारतीय टीम की यह दूसरी हार है। वह अब तक कुल सात मैच खेल चुकी है। पांच में उसे जीत मिली है।
इससे पहले बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने उनियाओ डेसपोरटिवो दा सेर्रा क्लब को 3-1 से पराजित किया था। इस मैच में खेलने वाले खिलाड़ियों को माफरा के खिलाफ आराम दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।