राष्ट्रमंडल खेल : शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों ने बहिष्कार की धमकी दी
खेलों का बहिष्कार करने वालों राष्ट्रमंडल टेनिस टीम में पेस और भूपति के अलावा डेविस कप स्टार रोहन बोपन्ना और देश के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पत्र के जरिए अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) से कहा है कि उन्हें खेलों से पहले एक निश्चित रकम का भुगतान किया जाए।
इस संबंध में एआईटीए का कहना है कि खिलाड़ियों को ओलंपिक, एशियाई खेलों और डेविस कप में हिस्सा लेने के बदले वेतन एवं अन्य मदों से जुड़े भुगतान का अधिकार खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पास है। ऐसे में खिलाड़ियों के बीच उपजे असंतोष के लिए एआईटीए जिम्मेदार नहीं है।
एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान एआईटीए के महासचिव अनिल खन्ना ने कहा, "हमारे प्रमुख खिलाड़ियों की चिंता जायज है। मैंने इस संबंध में 11 जुलाई को खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल को एक पत्र लिखा था लेकिन इसके बावजूद सरकार की बेरुखी जारी रही। इस मामले में एआईटीए बेबस है क्योंकि यह उसके अधिकार क्षेत्र के बाहर की बात है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications