राष्ट्रमंडल खेल : भारत नहीं जाएंगे फर्राटा धावक असफा पॉवेल!
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक पूर्व विश्व रिकार्डधारी एथलीट पावेल चोटिल हैं और इसी कारण उन्होंने स्कॉटहोम, लंदन, पेरिस और ज्यूरिख में आयोजित आईएएएफ डायमंड लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लिया। पावेल की जांघ की मांसपेशियों मे खिंचाव है। साथ ही वह पीठ दर्द की तकलीफ से भी परेशान हैं।
पत्र ने पावेल के एजेंट पॉल डोएल के हवाले से लिखा है कि पावेल के अपने खिताब की रक्षा के लिए नई दिल्ली पहुंचने के आसार नहीं के बराबर दिख रहे हैं। डोएल ने कहा, "पावेल के भारत पहुंचने के आसार बहुत कम हैं। इस संबंध में अंतिम फैसला कुछ दिनों में होना है।"
पावेल राष्ट्रमंडल खेलों के लिए दिल्ली नहीं पहुंच पाने वाले स्टार एथलीटों में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले ब्रिटेन की विश्व चैम्पियन मैराथन धाविका पॉउला रेडक्लिफ, बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले बोल्ट, आस्ट्रेलिया की ओलंपिक चैम्पियन तैराक स्टेफाने राइस, यूरोपीयन हेप्टाथलॉन चैम्पियन जेसिका एनिस, एथलीट जैनी मिडोज और नताशा डेनवर्स सहित कई शीर्ष नाम भारत नहीं जाने की घोषणा कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications