Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : सहवाग पेवेलियन लौटे (लीड-1)

सहवाग 20 रन के कुल योग पर नुवान कुलसेकरा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। सहवाग ने 12 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए।

भारतीय टीम ने सात ओवरों की समाप्ति तकत एक विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं। दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर नौ रन बनाए हैं जबकि रोहित शर्मा दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम अपना तीसरा मैच खेल रही है जबकि श्रीलंकाई टीम चौथे मैच में उतरी है। भारत को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 200 रनों से शिकस्त मिली थी जबकि उसने अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को छह विकेट से पराजित किया था।

दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में उसे भारत से हार मिली थी। उसके और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

यह मैच जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है लेकिन अगर श्रीलंका जीतता है तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाने वाला मुकाबला भारत के लिए नॉकआउट साबित होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+