अटवाल ने सेडफील्ड कंट्री गोल्फ क्लब में जारी पीजीए वायनधम चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में फाइव अंडर 65 का कार्ड खेलते हुए अपना कुल स्कोर 17 अंडर 193 कर लिया है। वह दूसरे स्थान पर चल रहे खिलाड़ी से तीन शॉट की बढ़त बनाए हुए हैं।
इस तरह उनके चौथे दौर में साधारण प्रदर्शन करने के बावजूद पीजीए खिताब जीतना तय माना जा रहा है। यह खिताब जीतने वाले वह पहले भारतीय होंगे। भारतीय मूल के खिलाड़ी डेनियल चोपड़ा ने इससे पहले यह खिताब दो बार जीता है लेकिन डेनियल के पास भारत का नहीं बल्कि स्वीडन का पासपोर्ट है।
अटवाल के दोस्त देश के प्रमुख गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने तीसेर दौर में 68 का कार्ड खेला और वह संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर कायम हैं। दूसरे दौर की समाप्ति के बाद जीव 11वें स्थान पर थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।