Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युकी और अर्जन ने रजत पदक जीता (लीड-1)

युवा ओलंपिक में टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल मैच में शनिवार को चोटिल युकी को कोलंबिया के खिलाड़ी जुआन सेबेस्टियन गोमेज से शिकस्त खानी पड़ी।

युकी को मिले रजत पदक के साथ युवा ओलंपिक के दौरान भारत की झोली में आने वाले पदकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

चोटिल होने के बावजूद युकी के लिए यह फाइनल मैच रोमांचक रहा। पहले दो सेटों में दोनों खिलाड़ी करीब-करीब बराबरी पर रहे, लेकिन दर्द बढ़ने की वजह से युकी तीसरे सेट में पिछड़ गए। आखिर में गोमेज ने 6-7, 7-6, 4-1 से मैच जीत लिया।

इसके बाद अर्जन ने इतिहास रचते हुए युवा ओलंपिक में एथलेटिक्स की स्पर्धा में भारत को पदक दिलाने वाले पहले भारतीय बने। अर्जन 62.52 मीटर थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका के जैक्स डु प्लेसिस ने 63.94 मीटर थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता।

युकी ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं इस तरह से हार गया। मैं भारतीय प्रशंसकों का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान मेरा साथ दिया। मुझे रजत पदक से खुश रहना होगा। मुमकिन है कि अगली बार मैं स्वर्ण पदक जीत पाऊं।"

गौरतलब है कि टेनिस स्पर्धा में युकी ने पहला पदक जीता है। कुश्ती में पूजा ढंडा (60 किलोग्राम) और सत्यव्रत कादियान ने (100 किलोग्राम वर्ग में) रजत और कांस्य पदक जीता है। जबकि बैडमिंटन के पुरुष एक ल में एच. एस. प्रनॉय ने रजत पदक हासिल करने में सफलता पाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+