Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड में 6 एकदिवसीय मैच खेलेगी पाक टीम

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इस दौरे में दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैच खेले जाने थे लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच हुए समझौते के बाद टेस्ट मैचों की संख्या दो कर दी गई और आगामी विश्व कप के मद्देनजर एकदिवसीय मैचों की संख्या बढ़ा दी गई।

समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक इस श्रृंखला की शुरुआत 26 दिसंबर को ऑकलैंड में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 मुकाबले से होगी। श्रंखला की समाप्ति पांच फरवरी को ऑकलैंड में ही खेले जाने वाले छठे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले के साथ होगी।

श्रृंखला का दूसरा टवेंटी-20 मैच 28 दिसंबर को हेमिल्टन और तीसरा 30 दिसंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। पहला टेस्ट मैच 7 से 11 जनवरी तक हेमिल्टन में होगा जबकि दूसरा टेस्ट 15 से 19 जनवरी तक वेलिंग्टन में खेला जाना है। इसके बाद दोनों टीमें विश्व कप के लिए भारतीय उपमहाद्वीप रवाना हो जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+