मंगलवार को अल्मेरिम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कांसास सिटी विजार्ड के लिए पेशेवर स्तर पर खेलने वाले सुनील ने 14वें और 22वें मिनट में गोल किया जबकि भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल एन.पी. प्रदीप ने 77वें मिनट में किया।
भारतीय टीम ने एक समय मैच में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन पुर्तगाली टीम ने शानदार वापसी करते हुए 29वें और 59वें मिनट में गोल करके स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया था।
बराबरी का गोल होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपने खेल का स्तर ऊपर उठाया और 77वें मिनट में एंथोनी परेरा के पास पर प्रदीप ने गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।