Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप : सायना तीसरे दौर में (लीड-1)

चैम्पियनशिप की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना ने बुधवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में चीनी ताइपे की खिलाड़ी सियाओ हुआन चेन को 20-22, 21-15, 21-8 से पराजित किया।

सायना के लिए यह मुकाबला एक लिहाज से कठिन रहा क्योंकि वह विश्व की 65वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के हाथों पहला गेम हार गईं। इसके बाद उन्होंने अपने खेल का स्तर उठाया और आगे के दोनों सेट जीतकर 47 मिनट में मैच अपने नाम किया।

अगले दौर में सायना की भिड़ंत मलेशिया की मेउ चू वोंग और रूस की एलिया देल्ह के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता के साथ होगी। सायना को पहले दौर में बाई मिला था।

मैच के बाद सायना ने कहा, "पहला गेम थोड़ा कठिन था लेकिन विश्व कप जैसे बड़े आयोजन में खेलने पर आमतौर पर ऐसा होता है। मैं पहला गेम भी जीत सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यही इस खेल का स्वाभाव है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+