राष्ट्रमंडल खेल : 36 निशानेबाजों के निशाने पर 120 पदक
मेलबर्न में भारतीय दल ने कुल 50 पदक जीते थे। इसमें से आधे से अधिक पदक निशानेबाजों के खाते में गए थे। ऐसे में निशानेबाज राष्ट्रमंडल खेलों के लिहाज से भारत के लिए सबसे बड़ा उम्मीद बनकर उभरे हैं।
मेलबर्न में भारतीय निशानेबाजों ने कुल 16 स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक जीते थे। इनमें से तीन रजत पदक जीतने वाले निशानेबाज बहुत कम अंतर से पहला स्थान पाने से चूक गए थे।
इस बार वैसे भारत ने 17 स्पर्धाओं के लिए दांव पर लगे कुल 829 पदकों के लिए 495 खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। यह संख्या मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों के लिहाज से दोगुनी से भी अधिक है, जहां सिर्फ 183 खिलाड़ियों ने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था।
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए भारत सरकार ने कुल 6.78 अरब रुपये खर्च किए हैं। इसके लिए 157 भारतीय प्रशक्षिकों, 23 विदेशी विशेषज्ञों और विभिन्न खेलों के लिए 78 सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications