Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपनी पूर्व पत्नी की तारीफ में बोले वुड्स

वुड्स ने कहा कि एलिन ने तलाक होने तक अपने वैवाहिक संबंधों के बारे में कोई भी बयान मीडिया के सामने नहीं दिया। वुड्स ने कहा कि एलिन एक शानदार मां हैं और उनके लिए सहयोगी पत्नी थीं।

वुड्स के अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद से एलिन ने खुद को दुनिया से अलग-थलग कर लिया था। उन्होंने अपने पति की इस करतूत के बारे में कोई भी बयान नहीं दिया लेकिन मंगलवार को हुए तलाक के बाद उन्होंने पहली बार इस मसले पर बोलते हुए कहा कि उन्हें इस घटना से बेहद शर्मिदा हुई थीं क्योंकि उन्होंने अपने पति पर कभी भी शक नहीं किया था।

वुड्स ने एलिन के इस बयान का समर्थन किया और कहा कि वह अपने दो बच्चों की परवरिश के लिए एलिन के साथ पूरा सहयोग करेंगे। वुड्स और एलिन के दो बच्चे-तीन वर्ष का सैम और 19 महीने का बेटा चार्ली है।

वुड्स ने कहा, "यह हमारे परिवार के लिए बेहद दर्दनाक समय रहा। मैंने व्यक्तिगत और निजी जीवन में काफी तकलीफ झेली लेकिन एलिन ने कभी भी वैवाहिक संबंधों की मर्यादा को पार नहीं किया।"

"वह एक शानदार मां हैं और इसे सच साबित करते हुए वह हमेशा बच्चों की परवरिश में लगी रहीं। मैं जानता हूं कि हम दोनों मिलकर अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए सबकुछ करेंगे। साथ ही हमारी जिम्मेदारी अपने बच्चों को इस हालात में ढलने के लिए तैयार करना भी होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+