56 वर्षीय मोलर एलेन आइजेक का स्थान लेंगे, जिन्होंने इस महीने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का उपाध्यक्ष चुना गया है। मोलर वर्ष 2008 से एनजेडसी के साथ जुड़े हुए हैं।
इसाक को आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड का नामांकन रद्द होने के बाद आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने संयुक्त रूप से अपना उम्मीदवार बनाया था।
आइजेक लगभग 20 वर्षो तक एनजेडसी के अध्यक्ष रहे। वह 2012 में भारत के शरद पवार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आईसीसी के नए अध्यक्ष बन जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।