Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्रासा चाहते हैं प्रभजोत की वापसी, एचआई खामोश

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच जोस ब्रासा वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभजोत सिंह को पुणे के करीब बालेवाडी में जारी प्रशिक्षण शिविर में शामिल करना चाहते हैं लेकिन इस संबंध में वह हॉकी इंडिया (एचआई) के बेरुखी से निराश हैं।

एचआई ने इस संबंध में लिखे गए ब्रासा के दो पत्रों का कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे में भारतीय टीम का यह मुख्य कोच चयन प्रक्रिया में अपनी कोई भूमिका नहीं होने से आहत महसूस कर रहा है।

ब्रासा ने इसके लिए एचआई और अपने नियोक्ता भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की खिंचाई की है। ब्रासा ने कहा है कि उसने एचआई के महासचिव नरेंद्र बत्रा को प्रभजोत को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जारी कैम्प में शामिल करने को लेकर दो पत्र लिखे लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला।

ब्रासा ने अपना पहला पत्र 20 अगस्त को बत्रा को लिखा था। उस पत्र की प्रति आईएएनएस को प्राप्त हुई है। उस पत्र में ब्रासा ने लिखा, "मैं चाहता हूं कि प्रभजोत को पुणे कैम्प में शामिल किया जाए। यह काम जितनी जल्दी हो, उतना ही अच्छा है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस संबंध में आवश्यक कदम उठाएं।"

इसका जवाब नहीं मिलने पर ब्रासा ने बत्रा को अगले दिन एक और पत्र लिखा। उसमें लिखा कि टीम प्रबंधन भी प्रभजोत को कैम्प में शामिल करने के पक्ष में है।

ब्रासा ने लिखा, "मैंने अपने पिछले ईमेल में प्रभजोत को टीम में शामिल करने की अपील की थी। आज सुबह कोचिंग स्टाफ, फिजिक ट्रेनर, डॉक्टर और फिजियो ने प्रभजोत को टीम में शामिल करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। मैं आपसे एक बार फिर अनुरोध करता हूं कि आप इस संबंध में आवश्यक कदम उठाएं।"

30 वर्षीय प्रभजोत भारतीय टीम के वरिष्ठ सदस्य रहे हैं। मार्च में नई दिल्ली में आयोजित विश्व कप के बाद उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। भारत ने विश्व कप में आठवां स्थान हासिल किया था। इसे देखते हुए प्रभजोत के साथ-साथ दीपक ठाकुर और संदीप सिंह को भी टीम से बाहर कर दिया गया था।

संदीप की यूरोप दौरे के साथ टीम में वापसी हुई लेकिन पुणे में इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित कैम्प में वेतन एवं भत्तों के भुगतान के लिए विद्रोह का बिगुल फूंकने की घटना में खिलाड़ियों का नेतृत्व करने के कारण दीपक और प्रभजोत को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जारी कैम्प में शामिल नहीं किया गया।

एचआई के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि विश्व कप तक ब्रासा के पास टीम के चयन में दखलअंदाजी का अधिकार था लेकिन विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद उनसे कहा गया कि आगे के लिए उन्हें उसी टीम पर आश्रित रहना होगा, जो चयन समिति चुनेगी।

इडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+