विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप : सायना क्वार्टर फाइनल में हारीं
चैम्पियनशिप की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विश्व की छठी वरीय खिलाड़ी चीन की शिजियान वांग से हार गईं। शिजियान ने यह मैच 21/8, 21/14 से अपने नाम किया।
सायना का खेल हालांकि शुक्रवार को उनके कद के अनुसार नहीं रहा। साथ ही साथ कई मौकों पर उन्हें किस्मत का सहारा भी नहीं मिला, जिसकी बैडमिंटन में काफी जरूरत होती है। दूसरी ओर शिजियान ने दमदार खेल दिखाते हुए कोर्ट के हर एक कोने पर शटल को भेजने में सफलता हासिल की। इस दौरान उन्हें कई मौकों पर किस्मत का सहारा भी मिला।
पहले दौर में बाई हासिल करने वाले सायना ने गुरुवार को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में रूसी खिलाड़ी एलिया देल्ह को 21-14, 21-18 पराजित किया था। सायना ने अपना तीसरे दौर का मैच महज 40 मिनट में जीता था।
इस वर्ष तीन खिताब जीतकर शानदार ख्याति अर्जित करने वाली सायना ने दूसरे दौर में चीनी ताइपे की खिलाड़ी सियाओ हुआन चेन को 20-22, 21-15, 21-8 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
