त्रिकोणीय श्रृंखला : श्रीलंका की अच्छी शुरुआत (लीड-1)

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लबाजी करने उतरी मेजबान श्रीलंका के लिए माहेला जयवर्धने और तिलकरत्ने दिलशान ने पारी की शुरुआत की। जयवर्धने जहां संभल कर खेल रहे थे वहीं दिलशान अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। जयवर्धने 36 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद थे तो दिलशान 24 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद थे।

इससे पहले, श्रीलंकाई टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। कप्तान कुमार संगकारा ने कहा कि भारत के खिलाफ अंतिम लीग मैच में जो टीम थी, उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया। उन्होंने कहा, "हम 200 के ऊपर स्कोर बनाना चाहते हैं। हाल के दिनों में भारत ने श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।"

फाइनल मैच के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा को मौका दिया गया है जबकि रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। कप्तान महेंद्र सिंह धनी ने कहा, "हमें अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। इसमें कोई शक नहीं कि हमारे पास कई प्रतिभावान खिलाड़ी है। हालांकि यहां का विकेट अलग है लेकिन हमें उसके अनुरूप खुद को ढालना होगा। बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए जडेजा की जगह रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।"

इस मैच में भारतीय टीम जहां श्रीलंका को हराकर लगातार दूसरा खिताब जीतने का प्रयास करेगी वहीं श्रीलंका की टीम एशिया कप में मिली हार का बदला चुकाने का प्रयास करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, August 28, 2010, 15:41 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+