झूठ बोल रहे हैं मोदी : मनोहर
बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की बैठक के बाद मनोहर ने यहां संवाददाताओं को बताया कि उनके पास ऐसे दस्तावेज हैं, जो साबित कर सकते हैं कि मोदी झूठ बोल रहे हैं।
मनोहर ने कहा, "मैं उन दस्तावेजों को प्रस्तुत कर सकता हूं, जो साबित करते हैं कि मोदी द्वारा श्रीनिवासन के खिलाफ लगाए गए आरोप सरासर झूठे हैं।" उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों को बैठक के दौरान सामने रखा गया है।
खिलाड़ियों की नीलामी का वीडियो बैठक के दौरान कार्यकारी समिति के सदस्यों को दिखाया गया।
ज्ञात हो कि चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक कंपनी, 'इंडिया सीमेंट्स' के प्रबंध निदेशक श्रीनिवासन ने पहले ही मोदी द्वारा किए गए उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2009 के खिलाड़ियों की नीलामी को श्रीनिवासन ने फिक्स करने की कोशिश की थी। श्रीनिवासन ने कहा कि उन्होंने आल राउंडर एंड्रीव फ्लिंटाफ की बोली ईमानदारी से जीती थी।
मीडिया में आई खबरों के अनुसार श्रीनिवासन ने मोदी के साथ मिल कर सुपर किंग्स के पक्ष में फ्लिंटाफ के लिए बोली फिक्स करने की कोशिश की थी।
एक टीवी चैनल ने मोदी की ओर से श्रीनिवासन को भेजे गए एक ईमेल के हवाले से कहा, "(सोहैल) तनवीर को नहीं निकालने और फ्लिंटाफ को न लेने के लिए उन्हें समझाना कितना कठिन है। (शेन) वार्न पकड़ से दूर चल गए। लेकिन छल-बल का इस्तेमाल कर सबकुछ संभाल लिया है। इस तरह वे 18.75 लाख डॉलर में आए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications