Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंडिया साइक्लोथॉन : दक्षिण अफ्रीका के एरान चैम्पियन (लीड-1)

मुंबई साइक्लोथॉन के बाद देश में आयोजित दूसरी सबसे बड़ी प्रतियोगिता में छह वर्गों में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके इंटरनेशनस रेस वर्ग में बेल्जियम, हॉलैंड और दक्षिण अफ्रीकी चालक शामिल हुए।

इस रेस को लेकर दिल्लीवासियों को सुबह से सड़कों के बंद होने की समस्या से दो-चार होना पड़ा। सुबह करीब पांच बजे से दोपहर 1.30 बजे तक राजधानी की कई मुख्य सड़कें बंद रहीं। इनमें रफी मार्ग, राजपथ, जनपथ, अशोक मार्ग और संसद मार्ग प्रमुख हैं। इसके अलावा क्नॉट प्लेस के आउटर और इनर सर्किल को भी इस दौरान बंद रखा गया।

बहरहाल, एरान ने दो घंटे पांच मिनट और 15 सेकेंड में 100 किलोमीटर की दूरी नापकर पहला स्थान हासिल किया जबकि दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य चालक लांग मैक्लम ने दूसरा और हॉलैंड के मेंट बेकेनहबॉश ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंतर्राष्ट्रीय वर्ग में भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिहाज से कुल 24 संभावित खिलाड़ियों को उतारा। मोनिटोन ने इस वर्ग में 21वां स्थान हासिल किया। मोनिटोन ने दो घंटे आठ मिनट और दो सेकेंड में यह दूरी नापी जबकि सतबीर सिंह ने दूसरा, संदीप कुमार ने तीसरा और परमजीत सिंह ने भारतीयों में चौथा स्थान हासिल किया।

इस आयोजन में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को भी शामिल होना था लेकिन वह यहां नहीं पहुंचे। सलमान ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इस आयोजन से दूर रहने का फैसला किया। इससे उनके प्रशंसकों को भारी निराशा हुई।

सलमान ने साइक्लोथॉन के मुंबई संस्करण में अपने अंगरक्षकों के साथ हिस्सा लिया था। मुंबई में सलमान ने अपने भाई अरबाज और सोहेल तथा बहन अल्वीरा और भाभी मलाइका अरोड़ा खान के साथ इस आयोजन की शोभा बढ़ाई थी।

इस बार भी उनके अपने तमाम परिजनों के साथ इस आयोजन में पहुंचने के आसार थे लेकिन सुरक्षा कारणोंे से उन्होंने इससे दूर रहने का फैसला किया। एक अधिकारी ने कहा, "सलमान यहां नहीं आ रहे हैं। उन्होंने इसके लिए सुरक्षा का हवाला दिया है।"

इंडिया साइक्लोथॉन में हिस्सा लेने वालों को इस बात की उम्मीद थी कि वे सलमान के साथ इस आयोजन में शरीक होंगे लेकिन काफी इंतजार के बाद उन्हें सलमान के नहीं आने की खबर सुनकर निराशा हाथ लगी। सलमान तो नहीं आए लेकिन उनके स्थान पर फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+