Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला हॉकी विश्व कप : कोरिया, इंग्लैंड और अर्जेटीना जीते

प्रतियोगिता के पहले दिन दक्षिण कोरिया ने पूल-बी के मुकाबले में अपने चिरप्रतिद्वंद्वी चीन को जहां 2-1 से पराजित किया वहीं इंग्लैंड ने मजबूत स्पेन को 3-2 से हराया।

दिन के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मेजबान अर्जेटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 के बड़े अंतर से पराजित किया। अर्जेटीना की लूसियाना अयमार ने कुल तीन गोल किए। उन्होंने दो फील्ड गोल किए जबकि एक गोल पेनाल्टी कार्नर के माध्यम से किया गया।

इस विश्व कप में भारत सहित कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत को पूल-ए में रखा गया है, जिसे अपना पहला मैच 30 अगस्त को हॉलैंड के साथ खेलना है।

इस विश्व कप के लिए भारतीय टीम की कमान सुरिंदर कौर के हाथों में दी गई है। भारतीय टीम के कोच संदीप सोमेश हैं जबकि सहायक कोच के तौर पर संदीप कौर टीम के साथ हैं।

विश्व की 13वीं वरीयता प्राप्त भारतीय टीम के लिए पहला मैच ही बहुत कठिन है क्योंकि उसका सामना विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त हॉलैंड की टीम के साथ होना है।

पूल-ए में भारत और हॉलैंड के अलावा आस्ट्रेलिया, जर्मनी, जापान और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। पूल-बी में मेजबान अर्जेटीना, चीन, इंग्लैंड, कोरिया, स्पेन और दक्षिण कोरिया को रखा गया है।

महिला हॉकी विश्व कप के पहले संस्करण का आयोजन 1974 में फ्रांस में किया गया था। हॉलैंड ने खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर पहला चैम्पियन होने का गौरव हासिल किया था।

हॉलैंड की टीम ने आगे चलकर 1986 में अपने घर में विश्व कप खिताब जीता था। इसके अलावा जर्मनी ने 1976 में अपने घर में खिताबी जीत हासिल की थी।

हॉलैंड और जर्मनी के अलावा अर्जेटीना ही ऐसी टीम है, जिसने अब तक विश्व कप के सभी संस्करणों में हिस्सा लिया है। महिला विश्व कप में हॉलैंड का वर्चस्व रहा है। इसने अब तक कुल छह बार यह खिताब जीता है। यह एक रिकार्ड है।

यह विश्व कप जर्मनी की नताशा केलर, चीन की फू बूरोंग, हॉलैंड की मिंके स्मीट्स स्माबर्स और अर्जेटीना की लूसियाना अयमार के लिए बेहद खास है क्योंकि ये चारों चौथी बार विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+