आसिफ को मैच फिक्सिंग की बुरी लत : पूर्व प्रेमिका
समाचार पत्र 'द डॉन' से बातचीत के दौरान वीना ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में जब पाकिस्तानी टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, तब आसिफ उस दौरे से ठीक पहले सटोरियों से मिलने के लिए बैंकॉक गया था।
पत्र ने वीना के हवाले से लिखा है, "आसिफ 24 घंटे की नोटिस पर सटोरियों से मिलने के लिए बैंकॉक गया था। उस समय मैं उसकी जिंदगी में थी। उस समय उसकी फोन पर अक्सर ही मैच फिक्सिंग की बातें हुआ करती थीं। उसे तो मैच फिक्स करने की आदत है।"
वीना के मुताबिक आस्ट्रेलिया दौरे में आसिफ के अलावा पाकिस्तानी टीम के कई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में शामिल रहे थे और इसे साबित करने के लिए वह सबूत पेश कर सकती हैं।
बकौल वीना, "मेरे पास आसिफ और दूसरे कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खिलाफ सबूत हैं। मैं साबित कर सकती हूं कि पाकिस्तान के आस्ट्रेलिया दौरे के कई मैच फिक्स थे। उस श्रृंखला में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने देश का नाम खराब करते हुए काफी पैसा कमाया था।"
मैच फिक्सिंग के ताजातरीन मामले में आसिफ के अलावा युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर का भी नाम सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए शख्स ने कबूल किया है कि आसिफ और आमेर ने उससे पैसे लेकर लॉर्ड्स टेस्ट में तीन नो-बॉल फेंकी थी।
वीना कहती हैं कि आमेर जैसे युवा खिलाड़ी को आसिफ ने ही मैच फिक्सिंग के जरिए धन कमाने का लालच दिया था। बकौल वीना, "एक बार आसिफ ने मुझसे कहा था कि उसने आमेर को आस्ट्रेलिया में मैच फिक्स करने के लिए मना लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications