मैच फिक्सिंग विवाद : आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की याचिका
समाचार पत्र 'द डेली टाइम्स' के मुताबिक वकील चौैधरी इश्तियाक अहमद ने यह कहते हुए अदालत में याचिका दायर की है कि खिलाड़ियों ने अपने स्वार्थ के कारण देश की छवि खराब की है, लिहाजा उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए।
पत्र ने अहमद के हवाले से लिखा है, "पाकिस्तानी खिलाड़ियों की छवि पहले ही खराब थी। ऐसे में इस ताजा घटना ने पाकिस्तानी क्रिकेट को और बदनाम कर दिया है। इससे क्रिकेट के साथ-साथ देश का नाम भी खराब हुआ है। ऐसे में इन खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।"
अहमद ने कहा कि स्वदेश लौटने के साथ ही सभी आरोपी क्रिकेटरों को गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए और उनके साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष एजाज बट्ट के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए।
मैच फिक्सिंग के ताजातरीन घटनाक्रम में पाकिस्तानी टीम के चार खिलाड़ियों-मोहम्मद आमेर, मोहम्मद आसिफ, कामरान अकमल और कप्तान सलमान बट्ट का नाम सामने आ रहा है। इनके खिलाफ मैच स्कॉटलैंड यार्ड की जांच चल रही है। इस मामले में पकड़े गए मजहर माजिद ने कहा था कि बट्ट को पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications