अमेरिकी ओपन : सानिया दूसरे दौर में, सोमदेव हारे
विश्व की 160वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सानिया ने पुर्तगाल की मिशेल लार्चर दे ब्रीटो को 6-3, 6-2 से पराजित किया। यह मुकाबला एक घंटे 17 मिनट चला। सानिया एक समय विश्व वरीयता क्रम में 27वें क्रम पर पहुंची थीं।
अगले दौर में सानिया की भिड़ंत विश्व की 20वीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी अनास्तासिया पावलियूचेनकोवा से होगी। मैच के बाद सानिया ने कहा कि क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में खेलने के बाद उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है।
सानिया वर्ष 2005 के बाद पहली बार क्वालीफाईंग के जरिए मुख्य ड्रॉ में खेल रही हैं। 2005 में सानिया ने अमेरिकी ओपन में चौथे दौर तक का सफर तय किया था लेकिन उसके बाद वह अपना प्रदर्शन दोहरा नहीं सकी थीं।
भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी सोमदेव को एकल वर्ग के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है। विश्व के 99वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव को दक्षिण अफ्रीका के डेविस कप खिलाड़ी केविन एंडरसन ने 6-3, 6-4, 6-3 से हराया। सोमदेव पिछले वर्ष अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications