Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हिमाचल में प्रीमियर लीग के लिए 1200 क्रिकेट टीमें

शिमला, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में नवंबर में होने वाले क्रिकेट प्रीमियर लीग में कुल 1200 टीमें हिस्सा लेंगी। ये टीमें मुख्यतया ग्रामीण क्षेत्रों की हैं।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने इसे ट्वेंटी-20 क्रिकेट महासंग्राम नाम दिया है। इसका आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है।

एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने आईएएनएस से कहा, "क्रिकेट महासंग्राम में मुख्यतया ग्रामीण क्षेत्रों की 1200 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें कुल 1800 खिलाड़ी और 100 अंपायर शिरकत करेंगे जबकि इस लीग के मैच 75 मैदानों पर खेले जाएंगे।"

सूद ने बताया कि पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता के पहले संस्करण में कुल 1017 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसके मैच 60 स्थानों पर खेले गए थे और इसमें 14300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों के बीच 30 लाख रुपये नकद का पुरस्कार बांटा गया था।

एचपीसीए के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर ने कहा, "यह टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं को निकालने का काम करता है। साथ ही इससे क्रिकेट का भी विकास हो रहा है। इसके माध्यम से खिलाड़ियों को नए तरह का अनुभव मिल रहा है। हमने इसे अब वार्षिक आधार पर कराने का फैसला किया है।"

सूद ने बताया कि इस लीग में खेलने के लिए निजी क्लबों को 100 रूपये प्रवेश शुल्क देना होगा। इसमें 25 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी शिरकत नहीं कर सकेंगे।

पहले स्थान पर आने वाले टीम को तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा जबकि उपविजेता को दो लाख रुपये और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 50-50 हजार रुपये मिलेंगे।

प्रतिदिन 100 मैच खेले जाएंगे और हारने वाली टीमें प्रतियोगिता से बाहर होती चली जाएंगी। सूद ने कहा कि इस लीग को एक महीने के भीतर समाप्त करना है।

बकौल सूद, "हम आशा कर रहे हैं कि धर्मशाला में स्थित एचपीसीए के अपने मैदान में होना वाला फाइनल मुकाबला देखने के लिए 15000 प्रशंसक पहुंचेंगे। इस स्टेडियम की क्षमता 20 हजार है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+