40 वर्षीय स्मेल 25 वर्ष से विवाहित हैं। स्मेल ने समाचार पत्र 'वाएकातो टाइम्स' के बताया कि उनका 27 वर्षीया जापानी महिला सातो कुरिहारा के साथ संबंध है। स्मेल ने यह भी कहा कि उन्होंने जब भी सातो के साथ संबंध खत्म करने की कोशिश की, तब उसने अपने साथ-साथ उनकी जिंदगी भी समाप्त करने की धमकी दी।
स्मेल ने साफ किया कि यह सिर्फ एक विवाहेत्तर संबंध हैं। इससे अधिक कुछ नहीं। स्लेम ने कहा कि उनके इस रिश्ते को वुड्स के उन 20 से अधिक विवाहेत्तर संबंधों की तरह नहीं माना जाना चाहिए, जिसके कारण वुड्स को अपनी पत्नी से तलाक लेना पड़ा है।
स्लेम ने बताया कि सातो ने एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी शीरी को फोन करके अपने प्रेम संबंध के बारे में बता दिया था। साथ ही सातो ने यह भी कहा था कि वह स्मेल की शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर देगी।
शीरी ने हालांकि इस मामले में अपने पति के साथ खड़े रहने का फैसला किया। पत्र के मुताबिक सातो ने दावा किया है कि स्मेल के साथ अपने रिश्ते के सबूत के तौर पर उसके पास 2000 से अधिक तस्वीरें और सेक्स टेप मौजूद है। स्मेल ने हालांकि इसका खंडन किया है।
सातो ने कहा है कि स्मेल न्यूजीलैंड के टाइगर वुड्स हैं लेकिन स्मेल ने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उनका सिर्फ एक विवाहेत्तर संबंध रहा है, जिसे वह तीन सप्ताह पहले खत्म कर चुके हैं और इसके लिए वह काफी शर्मिदा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।