शंघाई में चल रहे चौथे विश्व कप में भारतीय टीम ने रयोटा अमानो, तकहारु फुरूकोवा और हिदेक्ल किकूची की जापानी टीम को फाइनल मुकाबले में 224-220 से पराजित किया।
राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारतीय टीम के इस शानदार प्रदर्शन से तीरंदाजी खिलाड़ियों में उत्साह का संचार होगा।
भारतीय टीम ने इससे पहले प्री-क्वोर्टर फाइनल में ब्रिटेन को 218-216 के स्कोर से, क्वोर्टर फाइनल में अमेरिकी टीम को 225-208 के स्कोर से और सेमीफाइनल में चीन को 222-217 के स्कोर से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*