ट्वेंटी-20 में पाकिस्तान-इंग्लैंड की भिडंत आज
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। टेस्ट श्रृंखला में करारी हार का सामना करने वाली पाकिस्तानी टीम को यहां न सिर्फ मैच जीतने के लिए खेलना होगा बल्कि उसे अपने सम्मान की लड़ाई भी लड़नी होगी।
पाकिस्तानी टीम के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि टीम में शोएब अख्तर जैसे अनुभवी गेंदबाज की वापसी हुई है तो बल्लेबाजी में मोहम्मद यूसुफ सरीखे खिलाड़ी टीम के साथ हैं। टीम का नेतृत्व भी शाहिद अफरीदी करेंगे जो फटाफट क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी माने जाते हैं। अफरीदी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी टीम पूरे विवाद को भूल मुकाबले पर ध्यान देगी।
उधर, इंग्लैंड की टीम के हौसले बुलंद हैं। टीम टेस्ट श्रृंखला पर कब्जा कर वह पकिस्तान के खिलाफ मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाए हुए है। केविन पीटरसन की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं। टीम की गेंदबाजी भी सशक्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications