श्रीलंका के एक प्रमुख खिलाड़ी पर हैं आईसीसी की नजरें
समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक, "आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई एक प्रमुख श्रीलंकाई खिलाड़ी पर नजर रखे हुए है। इस खिलाड़ी ने कथित तौर पर ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड में एक सटोरिए से कई बार मुलाकात की थी।"
"श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने इस संबंध में अपने कप्तान कुमार संगकारा को जानकारी दी थी। संगकारा ने इस संबंध में आईसीसी को बताया था। इसी के बाद से वह खिलाड़ी आईसीसी की निगाह में है।"
ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान घटित इस घटना को लेकर श्रीलंकाई पुलिस अपने स्तर पर जांच कर चुकी है लेकिन उस आरोपी खिलाड़ी के खिलाफ उसे कोई सबूत नहीं मिला है।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोगार्ट ने खेद के साथ इस बात को स्वीकार किया है।
पत्र ने लोगार्ट के हवाले से लिखा है, "भ्रष्टाचार निरोधी इकाई पुलिस या फिर समाचार पत्रों की तरह काम नहीं करती। उसे किसी को गिरफ्तार करने, स्टिंग ऑपरेशन करने या फिर किसी की संपत्ति जब्त करने का अधिकार नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications