Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 : इंग्लैंड को मिला 127 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पाकिस्तान टीम निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए 127 रन बनाने हैं।

मैच के दूसरे ही ओवर में पाक टीम को कामरान अकमल के रूप में पहला झटका लगा। वह चार गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सातवें ओवर में मोहम्मद यूसुफ के रूप में उसे दूसरा झटका लगा। उन्होंने 18 गेंदों पर 26 रन बनाए।

इंग्लैंड के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के चलते पाकिस्तानी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके। पाक के लिए उमर अकमल ने सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली। कप्तान शाहिद अफरीदी ने 14 गेंदों पर 16 रन बनाए और वह अंत तक नाबाद रहे।

इंग्लैंड की ओर से स्वान ने दो जबकि टीम ब्रेसनन और माइकल यार्डी ने एक-एक विकेट हासिल किए।

लॉर्ड्स में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के दौरान सामने आई मैच फिक्सिंग की सनसनीखेज घटना के बाद दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच है।

दो मैचों की इस श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम की कमान शाहिद अफरीदी के हाथ में है जबकि इंग्लैंड की कप्तानी पॉल कोलिंगवुड कर रहे हैं।

इस मैच में फिक्सिंग के घेरे में आए पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी-मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आमेर और टेस्ट कप्तान सलमान बट्ट नहीं खेल रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+