भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रही है आईसीसी : लतीफ
लतीफ ने कहा कि इस संबंध में आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई को सक्रिय रहते हुए कड़ाई से पेश आना चाहिए। इसके लिए कुछ स्पष्ट नीतियां बनानी आवश्यक हैं।
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द एज' से बातचीत के दौरान लतीफ ने कहा, "आईसीसी भ्रष्टाचार रोकने के लिए कड़े नियम नहीं बना रही है और यही कारण है कि उसकी भूमिका पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उसे इस संबंध में कड़ाई से पेश आना होगा।"
लतीफ से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ज्यौफ्रे बायकॉट ने इस मामले में आईसीसी की आलोचना की थी।
बायकॉट ने समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के लिए सोमवार को लिखे गए अपने स्तंभ में लिखा कि आईसीसी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है।
बायकॉट ने यह भी लिखा कि यह आईसीसी की नाकामी का ही नतीजा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बार-बार मैच फिक्सिंग में शामिल होने की खबरें आती रहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications