अमेरिकी ओपन : पेस-ब्लैक की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी
पेस और ब्लैक की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को जर्मनी की एन्ना लेना ग्रोएनफील्ड तथा बहामास के मार्क नोल्स ने पराजित किया। पेस-ब्लैक यह मैच 3-6, 4-6 से हार गए।
इस हार के साथ अमेरिकी ओपन में इस वर्ष पेस की चुनौती पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। वह युगल मुकाबलों में भी हार चुके हैं। चेक गणराज्य के अपने जोड़ीदार लुकास डुल्ही के संग पेस को खिताब की रक्षा करनी थी लेकिन वह नाकाम रहे।
अमेरिकी ओपन में भारतीय चुनौती के रूप में डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना अपने पाकिस्तानी जोड़ीदार एसाम उल-हक-कुरैशी के साथ अभी भी डटे हुए हैं।
बोपन्ना और कुरैशी ने पुरुषों के युगल मुकाबलों के अंतिम-8 वर्ग में जगह पक्की की है। अगले दौर में उनकी दक्षिण अफ्रीका के वेल्स मूडी और बेल्जियम के डिक नार्मन की जोड़ी के साथ भिड़ंत होगी।
भारत के एक अन्य दिग्गज खिलाड़ी महेश भूपति युगल और मिश्रित युगल मुकाबलों में पहले ही हार चुके हैं। यही नहीं, सानिया मिर्जा और सोमदेव देवबर्मन भी एकल मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं। सानिया युगल वर्ग में भी पराजित हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications