Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल के एक खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग का संदेह : रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि 'एक प्रमुख बल्लेबाज को ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, जिससे कि वह मैच का नतीजा प्रभावित न कर सके।'

समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, "भारत के आईपीएल के दो अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि एक शीर्ष बल्लेबाज ने आईपीएल मैचों में इतना खराब खेल दिखाया कि कोई भी इसका कारण बताने की स्थिति में नहीं है।"

रिपोर्ट में आगे लिखा है, "उस खिलाड़ी ने लगातार खराब प्रदर्शन किया और कई मौकों पर वह खेलने के लिए उत्सुक नहीं दिखा। कई मौकों पर ऐसा लगा कि कोई चीज उसका ध्यान भंग कर रही है।"

रिपोर्ट के मुताबिक उस संदेहास्पद बल्लेबाज ने अहम मुकाम पर बेहद धीमी बल्लेबाजी की जबकि मैच की जरूरत के हिसाब से उसे तेजी से रन बटोरना चाहिए था।

इस मामले की पुष्टि करने वाले अधिकारियों ने हालांकि यह बताने से इंकार किया कि इस संबंध में आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई उस खिलाड़ी पर नजर रखे हुए है या नहीं। आईसीसी की इकाई ने भी अपनी जांच के बारे में कुछ बताने से इंकार कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+