For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

महिला हॉकी विश्व कप : न्यूजीलैंड से भी हारी भारतीय टीम

By Staff

रोजारियो। अर्जेटीना में जारी महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को खेले गए पूल-ए के अपने पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से हार झेलनी पड़ी।

मध्यांतर तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी थीं लेकिन मध्यांतर के बाद रक्षापंक्ति की कमजोरी के कारण भारतीय टीम को तीन गोल खाने पड़े। विश्व कप में भारतीय टीम की यह चौथी हार है। भारतीय महिलाओं ने अब तक कुल पांच मैच खेले हैं। चार में उसे हार मिली है जबकि वह एकमात्र मैच में जापान को 2-0 से हराने में सफल रही है।

खिताबी दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय टीम का अंतिम लीग मुकाबला 10 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका के साथ होना है। पूल-ए में भारत ने पांच मैचों से तीन अंक जुटाए हैं। छह टीमों की तालिका में भारतीय टीम पांचवें क्रम पर है जबकि मौजूदा चैम्पियन हॉलैंड 15 अंकों के साथ पहले और इंग्लैंड की टीम 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

इंग्लैंड और हॉलैंड की टीमें पूल-ए से सेमीफाइनल में खेलने का हक हासिल कर चुकी हैं। इस पूल में आस्ट्रेलिया ने नौ अंक जुटाए हैं जबकि न्यूजीलैंड के चार अंक हैं। मंगलवार को खेले गए पूल-ए के अन्य मुकाबलों में हॉलैंड ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए जापान को 5-2 से पराजित किया जबकि जर्मनी की टीम आस्ट्रेलिया पर 1-0 से जीत हासिल करने में सफल रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+