अमेरिकी ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल
नडाल ने मंगलवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन के खिलाड़ी फेलिसियानो लोपेज को 6-3, 6-4, 6-4 से पराजित किया। नडाल पहली बार अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचने के लिए संघर्षरत हैं।
मैच के बाद नडाल ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अच्छा खेल रहा हूं लेकिन इतना जरूर है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा पा रहा हूं। वैसे दिन बीतने के साथ मेरे खेल में सुधार हो रहा है।"
नडाल के अलावा स्पेन की डेविस कप टीम के सदस्य फर्नाडो वर्दास्को भी अंतिम-8 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। वर्दास्को ने अपने ही देश के दिग्गज डेविड फेरर को 5-7, 6-7, 6-3, 6-3, 7-6 से हराया। यह मैच साढ़े चार घंटे तक चला।
महिला वर्ग में विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बेल्जियम की किम क्लाइस्र्ट्स भी अंतिम-8 दौर में जगह बनाने में सफल रही हैं।
क्लाइस्र्ट्स ने आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को 6-4, 5-7, 6-3 से हराया। अगले दौर में उनकी भिड़ंत अमेरिकी की वीनस विलियम्स से होगी। वीनस फ्रांसिस्का शियावोन को 7-6, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications