ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक आमेर के सामने मुख्य रूप से इस मामले में आरोपी कप्तान सलमान बट्ट और मोहम्मद आसिफ के अलावा उन सभी खिलाड़ियों के खिलाफ सबूत पेश करने पेशकश की गई है, जो किसी न किसी रूप में मैच या स्पॉट फिक्सिंग में शामिल रहे हैं।
पत्र ने हालांकि बट्ट, आमेर और आसिफ को राहत पहुंचाते हुए लिखा है कि इस मामले की जांच कर रही लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस और स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने साफ कर दिया है कि तीनों आरोपी खिलाड़ियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाने की संभावना बहुत कम है। आरोप साबित होने के बाद उन्हें इसके लिए कड़ी सजा जरूर मिलेगी।
आमेर की उम्र 18 वर्ष है और वह बीते माह सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने वाले टेस्ट गेंदबाज बने थे। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोगार्ट समित कई प्रमुख क्रिकेट हस्तियों ने कहा है कि उम्र कम होने के कारण आमेर को कम सजा मिलनी चाहिए जबकि पाकिस्तानी प्रबंधन इसके खिलाफ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।