Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिंग विवाद : अकमल और बट्ट का मोबाइल खंगालेगी आईसीसी

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक आईसीसी ने इसके लिए अकमल और बट्ट से अपने मोबाइल फोन के विस्तृत ब्यौरे पेश करने को कहा है। आईसीसी ने कहा है कि वह एशिया कप में मैच फिक्सिंग की आशंका से जुड़े एक अन्य मामले को लेकर इसकी जांच करना चाहती है।

एशिया कप में मैच फिक्सिंग का अंदेशा जताए जाने के तुरंत बाद आईसीसी ने बट्ट और अकमल से संपर्क किया। आईसीसी ने कहा है कि वह इस संबंध में दोनों खिलाड़ियों से पूरे सहयोग की आशा कर रही है लेकिन उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।

सबसे अहम बात यह है कि आईसीसी ने इस संबंध में सहयोग के लिए पीसीबी को 21 अगस्त को ही एक पत्र लिखा था। उस समय लॉर्ड्स टेस्ट से जुड़ी स्पॉट फिक्सिंग की घटना सामने नहीं आई थी।

यह घटना 29 अगस्त को सामने आई। इसके बावजूद पीसीबी ने अब तक आईसीसी को एशिया कप में फिक्सिंग की आशंका के संदर्भ में कोई जवाब नहीं दिया है।

इससे पहले, आईसीसी ने विवादास्पद सिडनी टेस्ट में फिक्सिंग से जुड़े एक अन्य मामले की जांच के संदर्भ में अकमल को पत्र लिखा है। आईसीसी इस मामले की अलग जांच चाहती है। इसमें अकमल मुख्य आरोपी हैं।

आईसीसी ने हालांकि इस मामले में पाकिस्तान को पाक-साफ करार दिया था लेकिन मैच फिक्सिंग के हालिया मामले के सामने आने के बाद उसने एक बार फिर इस मामले में जांच शुरू करने का फैसला किया है।

अकमल ने उस मैच में चार कैच गिराए थे और इस कारण पाकिस्तान वह मैच बहुत कम अंतर से हार गया था। उस मैच के बाद अकमल को टीम से बाहर कर दिया गया था।

अकमल का नाम लॉर्ड्स टेस्ट से जुड़ी स्पॉट फिक्सिंग की घटना में भी सामने आया था लेकिन जांच में जुटी स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस और मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अकमल को इससे बरी कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+