न्यूयार्क। भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार एसाम उल-हक-कुरैशी की जोड़ी अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
इस जोड़ी ने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाने के प्रयास के दौरान बेल्जियम के डिक नार्मन और दक्षिण अफ्रीका के वेल्से मूडी की 10वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-5, 7-6(2) से पराजित किया।
बोपन्ना-कुरैशी की 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी का अगले दौर में अर्जेटीना के एडवडरे श्वांक और हिरासियो जेबालोस के साथ भिड़ंत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।