इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान सामने आई स्पॉट फिक्सिंग की घटना के बाद क्रिकेट की लोकप्रियता न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है। ऐसे में आयोजक 10 देशों की इस प्रतियोगिता को लेकर किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहते।
आयोजकों ने कहा है कि 10 सितंबर से शुरू हो रही चैम्पियंस लीग के मैच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई, एक स्थानीय सुरक्षा कंपनी और नियमों का सख्ती से पालन करने वाले मैच अधिकारियों की देखरेख में खेली जाएगी।
चैम्पियंस लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तीन टीमें-मुंबई इंडियंस, बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स और विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें शामिल हैं।
पहला मैच जोहांसबर्ग के न्यू वांडर्स स्टेडियम में 10 सितंबर को मुंबई इंडियंस और लायंस के बीच खेला जाएगा। इसमें आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की घरेलू ट्वेंटी-20 चैम्पियन टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।