सेमीफाइनल में शनिवार को उनका मुकाबला 12वीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी मिखाइल योजनी से होगा।
योजनी ने स्विट्जरलैंड के स्तेनिस्लास वावरिंका को चार घंटे तक चले मुकाबले में 3-6, 7-6(9-7), 3-6, 6-3, 6-3 से हराया।
सेमीफाइनल में रोजर फेडरर का मुकाबला नोवाक जोकोविक से होगा, जिनको वह न्यूयार्क में लगातार तीन वर्ष तक हरा चुके हैं।
गुरुवार को खराब मौसम के बारे में नडाल ने कहा कि खेलना बहुत कठिन था। यह सबसे खराब दिनों में से एक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।