समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए राशि बढ़ाने के लिए सरकार के सुरक्षा सबंधी अन्य बजटों में फेरबदल किया जा सकता है।
यह बात तब सामने आई जब सुरक्षा राज्य मंत्री पॉलिन नेविल-जोन्स ने एक सुरक्षा समीक्षा की और सरकार ने अपनी व्यापक समीक्षा में सुरक्षा बजट में कटौती की कड़ी आलोचना की।
ओलंपिक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था नियंत्रित करने वाले होम ऑफिस के एक प्रवक्ता का कहना है, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम सही हैं, हम बजट सहित सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं। ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले, इन खेलों को देखने वाले और यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।