वेबसाइट 'स्काई स्पोर्ट्स' ने स्ट्रॉस के हवाले से लिखा है, "मैं क्रिकेट के भविष्य को लेकर कभी भी चिंतित नहीं रहा। इसने न जाने कितने विवाद सहे हैं और इसके बावजूद यह खेल आगे बढ़ रहा है। इसके इन विवादों से कोई फर्क नहीं पड़ता।"
स्ट्रॉस ने हालांकि कहा कि मैच फिक्सिंग या स्पॉट फिक्सिंग से जुड़े मामलों पर रोक लगाना बेहद जरूरी है क्योंकि यह कैंसर की तरह है। बकौल स्ट्रॉस, "इस तरह की घटनाएं कैंसर की तरह हैं और कैंसर कभी भी फायदेमंद नहीं होता।"
स्ट्रॉस ने मैच फिक्सिंग या क्रिकेट में भ्रष्टाचार रोकने को लेकर आईसीसी की तारीफ की है। यह अलग बात है कि कई प्रमुख खिलाड़ियों ने इस मामले में आईसीसी के प्रयासों को नाकाम करार दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।