मैच फिक्सिंग विवाद : शुक्रवार को घर लौटेगी दागी तिकड़ी' (लीड-1)
पुलिस ने कहा कि आरोपी-सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर को जांच में सहयोग करने के लिए लंदन लौटना होगा। तीनों खिलाड़ी इसके लिए तैयार हो गए हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से कहा, "हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि तीनों क्रिकेटरों ने शुक्रवार को इंग्लैंड छोड़ने की इच्छा जाहिर की और उनके वकीलों द्वारा हलफनामा दायर किए जाने के बाद उन्हें इसकी इजाजत दे दी गई।"
"हमारी मांग पर इन खिलाड़ियों ने अपने वकीलों के माध्यम से हमें इस बात को लेकर आश्वस्त किया है कि मैच फिक्सिंग मामले में पुलिस को जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी, तब वे लंदन लौटेंगे।"
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से तीनों क्रिकेटरों के वकील ए. गोडार्ड ने एक बयान जारी किया है। वकील ने बयान में कहा है कि स्थानीय पुलिस ने आमेर, आसिफ और बट्ट के पाकिस्तान रवाना होने की अनुमति दे दी है।
बयान में कहा गया है कि तीनों खिलाड़ी अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं और उन्होंने पुलिस को आश्वासन दिया है कि जांच में जरूरत पड़ने पर वे लंदन आएंगे। बयान में आसिफ के इंग्लैंड में शरण मांगने की रिपोर्ट को खारिज किया गया है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' ने गुरुवार को खबर दी थी कि आसिफ ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने पर विचार कर रहे हैं।
समाचार पत्र के मुताबिक ऐसे में जबकि आसिफ के खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग को लेकर जांच जारी है, वह बीते शुक्रवार को ब्रिटेन के आव्रजन मामले के एक वकील से मिले।
वकील और आसिफ के बीच 35 मिनट तक बातचीत हुई। पत्र लिखता है कि आसिफ को इस बात का डर है कि मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिरने के कारण स्वदेश में उन पर सट्टेबाजी जगत के खतरनाक अपराधी गिरोह हमला कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications