बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी फाइनल मुकाबले में ब्रायन बंधुओं से 7-6 (5), 7-6 (4) से हार गई। इस तरह बोपन्ना-कुरैशी अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने में असफल रही जबकि ब्रायन बंधुओं ने नौवां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।
पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाने के प्रयास के दौरान बोपन्ना-कुरैशी की 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अर्जेटीना के एडवडरे श्वांक और हिरासियो जेबालोस की जोड़ी को 7-6 (5), 6-4 से पराजित किया था।
इस जोड़ी ने मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के डिक नार्मन और दक्षिण अफ्रीका के वेल्से मूडी की 10वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-5, 7-6 (2) से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।